फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले सात कोरोना संक्रमित, दो की अस्पताल से हुई छुट्टी

Thu, 10 Dec 2020 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन
बस्ती में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में सात नए कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना से अब तक  97 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या 4925 पहुंच गई है। 82 एक्टिव केस हैं। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। अब तक 4746 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 750 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 57 स्थान कंटेंमेंट जोन हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 35, हर्रैया में 19, भानपुर में एक, रुधौली में दो स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 234431 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 233681 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 228756 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें