फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में किया सेमिनार का उद्घाटन, तीन दिन चलेगा ये कार्यक्रम

Thu, 10 Dec 2020 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग की ओर से तीन दिवसीय मेगा सेमिनार सह वेबिनार का शुभारंभ गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। ‘पूर्वांचल का सतत विकास: मुद्दे, रणनीतियां और आगे का रास्ता’ विषयक सेमिनार का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन


गोरखपुर के यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कुलपति ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए सुखद अवसर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर निगम ने बांड जारी किया है। नोएडा में फिल्मसिटी बन रहा है। एक ट्रिलियन इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश में निवेश के अवसर खुल रहे है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड अब विकास की मुख्यधारा में आ गया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास बोर्ड दूरदर्शी सोच का परिणाम है। पहली बार सचिवालय के गलियारों से न होकर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से नीति निर्धारण तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें