फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के बीपीएड में छह माह की देरी से चल रहा सत्र, परीक्षा हो गई परिणाम का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीपीएड के छात्रों का दो सेमेस्टर का नहीं आया है परिणाम
विज्ञापन

- अन्य पाठ्यक्रमों की तुलना में छह माह की देरी से हो रही परीक्षा


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। देर से प्रवेश तो लिया ही परीक्षा और परिणाम में भी देरी हो रही है। बीपीएड 2022-23 के छात्रों का सत्र छह माह की देरी से चल रहा है। विश्वविद्यालय की दो सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन रिजल्ट एक का भी जारी नहीं हो सका।
विश्वविद्यालय से संबद्ध चार डिग्री कॉलेजों में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) पाठ्यक्रम संचालित होता है। इसमें नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज, शांति सशक्तीकरण डिग्री कॉलेज, सिधवापार, सरस्वती देवी महाविद्यालय, नंदापार और वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय, हरनहीं शामिल हैं। सत्र 2022-23 में किसी कारणवश प्रवेश में देरी हो गई। विद्यार्थियों का जनवरी 2023 में प्रवेश हुआ। पहले सेमेस्टर की परीक्षा जून 2023 और दूसरे की दिसंबर-जनवरी में हुई। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होने वाली है, लेकिन अभी तक पिछले सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन


दो की जगह लग जाएंगे ढाई साल
बीपीएड 2023-24 के विद्यार्थियों का सत्र तो समय से चल रहा है, लेकिन 2022-23 का छह महीने लेट है। कई विद्यार्थियों काे डर है कि यदि उनकी किसी विषय में बैक लग गई तो डिग्री हासिल करने में काफी समय लग जाएगा। यदि अब भी समय से सत्र पूरा हुआ तो दो साल के कोर्स को पूरा होने में ढाई साल लग जाएंगे।
विज्ञापन

छात्र विराट कुमार ने बताया कि जब भी परिणाम की बात करते हैं तो इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं रहती। नए बैच का परिणाम जारी हो गया है। विकास यादव ने बताया कि अन्य सभी पाठ्यक्रमों का परिणाम समय से आ रहा है, लेकिन हमारे दो सेमेस्टर की परीक्षा हो गई, लेकिन एक का भी परिणाम जारी नहीं हुआ।

कोट...
सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम समय से जारी किए जा रहे हैं। बीपीएड-2022-23 के परिणामों में यदि देरी हुई है, तो इसको देखकर जल्द जारी कर दिया जाएगा।
-डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें