फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वट सावित्री- पति की लंबी आयु के लिए छह जून को व्रत रहेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें छह जून बृहस्पतिवार काे वट सावित्री व्रत रहेंगी। व्रती महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करेंगी। हिंदू धर्म में वट वृक्ष को देव वृक्ष माना जाता है। इसकी जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और डालियों और पत्तियों में भगवान शिव का निवास माना जाता है। मां सावित्री भी वट वृक्ष में निवास करती हैं। अक्षय वट वृक्ष के पत्ते पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने प्रलय काल में मार्कंडेय ऋषि को दर्शन दिए थे।
विज्ञापन

यह अक्षय वट वृक्ष प्रयाग में गंगाजी के तट पर वेणीमाधव के निकट स्थित है। वट वृक्ष की पूजा दीर्घायु, अखंड सौभाग्य, अक्षय उन्नति आदि के लिए की जाती है। ज्योतिषाचार्य पं नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि धर्म व संस्कार की जानकारी रखने वाली महिलाएं इस व्रत की महत्ता को बखूबी समझती हैं। आचार्य पं. शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि इस व्रत से पति की आयु लंबी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें