फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ग्रामीण इलाकों में बिना मीटर लगे भेज रहे बिजली बिल, लोग हो रहे परेशान

Mon, 19 Sep 2022 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मुख्य अभियंता एके सिंह ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं। शिकायत पर जांच कराई जा रही है। अनमीटर्ड वाले उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगवाने और बिजली बिल सही कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाके में बिजली निगम अभी भी उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाने में लापरवाही कर रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना मीटर लगे ही मीटर नंबर और रीडिंग खपत गणना के साथ बिल भेजा जा रहा।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने पिछले दिनों मीटर से अनमीटर्ड कनेक्शन करने का निर्देश दिया था। लेकिन, इसका पालन नहीं हुआ। चौरीचौरा, बांसगांव, खजनी, पादरी बाजार समेत आस पास के इलाके में अनमीटर्ड मामले सामने आ रहे हैं। जबकि, उपभोक्ता लगातार परिसर में मीटर लगवाने का आवेदन देते रहते हैं।

ऐसे मामलों में बिजली निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही या मिलीभगत से बड़ा खेल हो रहा है। फर्म के जिम्मेदार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के परिसर तक जा नहीं रहे। मनमाने तरीके से बिजली बिल बना दे रहे।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता एके सिंह ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं। शिकायत पर जांच कराई जा रही है। अनमीटर्ड वाले उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगवाने और बिजली बिल सही कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें