फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 37 बीएड कॉलेजों पर संबद्धता छिनने का मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 स्ववित्तपोषित बीएड कॉलेजों पर संबद्धता छिनने का खतरा मंडरा रहा है। स्थायी संबद्धता नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। स्थायी संबद्धता को लेकर कॉलेजों की ओर से प्रबंधक महासभा ने कुलपति को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा है कि वर्ष 2017 में ही हाईकोर्ट से सभी लंबित मामलों का निस्तारण हो गया था। इसके बाद भी प्रतिवर्ष केवल संबद्धता विस्तार दिया जा रहा है। संबद्धता विस्तार के लिए जो आवंटन पत्र जारी किया जाता है, उसमें अब भी इस बात का उल्लेख किया जाता है कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इससे प्रवेश लेने वाले छात्रों के मन में आशंका की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रबंधक महासभा ने पत्र में कहा है कि मानक पूरे करने वाले सभी कॉलेजों को स्थायी संबद्धता दी जाए।



प्रभावितों में सबसे अधिक कॉलेज देवरिया के
जिन 37 कॉलेजों को स्थायी संबद्धता नहीं मिली है, उनमें ज्यादातर देवरिया जिले के हैं। बताया जा रहा है कि देवरिया में 20, गोरखपुर में 12 और कुशीनगर जनपद में पांच कॉलेज इससे प्रभावित हैं। प्रबंधक महासभा का कहना है कि स्थायी संबद्धता नहीं मिलने के कारण सीटें खाली रह जाने की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें