फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 21 को होगा जूनियर बालिका कबड्डी का चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल अब 21 अक्तूबर को क्षेत्रीय खेल स्टेडियम में आयोजित होगा। पहले यह ट्रायल 19 अक्तूबर को प्रस्तावित था लेकिन महाष्टमी के कारण इसकी तारीख बदल दी गई है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय चयन ट्रायल सुबह नौ बजे से होगा। इसमें केवल गोरखपुर जिले की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। वहीं, मंडलीय चयन ट्रायल पूर्वांह्न 11 बजे से शुरू होगा। इसमें गोरखपुर के साथ देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज की खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 22 से 24 अक्तूबर तक मुरादाबाद में आयोजित होगी।क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से खिलाड़ियों को ट्रायल में भेजने की अपील की है। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें