इस मामले में 13 मई को खुनुवां बार्डर चेकपोस्ट पर तैनात अन्य जवानों की भूमिका के अलावा उन सभी पहलुओं की भी जांच की जाएगी, जो शुरुआती जांच में शामिल नहीं थे।
इस संबंध में 43वीं बटालियन एसएसबी के अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सीमा हैदर प्रकरण की जांच की जा रही है। उच्च स्तरीय अधिकारियों ने कार्रवाई की है, ताकि जांच प्रभावित न हो।