फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलते ही देवरिया गांव सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलते ही देवरिया गांव सील, पुलिस तैनात
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराया दवा का छिड़काव, प्रशासन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी/सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के बचाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से गंभीरता बरती जा रही है। शनिवार को एसडीएम शिवमूर्ति सिंह की मौजूदगी में तहसील बांसी के गांव देवरिया को सील कर दिया गया और पुलिस लगा दी गई। वहीं, रिपोर्ट पॉजिटिव के आते ही स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुंबई से पांच मई को क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने घर लौटे 20 वर्षीय युवक और उसके दो साथियों को मकतब में 22 अन्य लोगों के साथ क्वारंटीन किया गया था। 14 दिन पूरे होने के बाद उसे घर भेज दिया गया था। नौ जून को गांव में रैंडम जांच के दौरान उसके लार का भी सैंपल लिया गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। क्वारंटीन हाउस से निकलने के बाद युवक परिवार में बुआ, दो बहन और भाई से मिला। 11 जून को संतकबीरनगर जिले के हसनी गांव में बारात में गया था। तेलौरा में एक गुप्ता किराना की दुकान थी वहां भी अकसर आता जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें