गोरखपुर के खोराबार इलाके के एक गांव की महिला का आरोप है कि 12 दिन पहले उसके साथ देवर ने दुष्कर्म किया लेकिन पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही। पुलिस की कार्रवाई न करने की वजह से आरोपी को का हौसला बुलंद है और वह मारपीट भी किए हैं।
बताया जा रहा है कि एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस महिला को थाने बुलाई थी लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया। बुधवार की सुबह महिला अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। आरोप लगाया कि देवर ने मारपीट की और उसका मंगलसूत्र छीन लिया।
पुलिस ने उससे कहा कि जब तुम्हारा पति चेन्नई से आ जाएगा तो बुलाया जाएगा। महिला सोमवार को भी थाने आई थी। तब पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया था। जिसके बाद महिला ने एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर बताया तो फोन कर कहा गया कि थाने जाओ हम बोलते हैं।
उस दिन भी पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए एक दिन का समय मांगा और उसे घर भेज दिया। कोट महिला के आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। यदि महिला के साथ घटना हुई है तो करवाई की जाएगी।
- डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी