फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोलकाता की घटना के बाद गोरखपुर में पंडालों की सुरक्षा जांची

विज्ञापन
गोरखपुर शहर में स्‍थापित माँ दुर्गा की मूर्तियों के लिए बनाये गये पण्‍डालों का निरीक्षण करते मण
विज्ञापन
गोरखपुर। कोलकाता के पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद जिले में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रविवार को कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी डॉ. एस चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शहर के विभिन्न पंडालों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने धर्मशाला ओवरब्रिज के पास रेलवे अंडरपास के बगल में बने दुर्गा पूजा पंडाल की व्यवस्था देखी। यहां पंडाल के पीछे लटक रहे बिजली के तारों को व्यवस्थित करने और बांस की बैरिकेडिंग कर उन्हें लोगों की पहुंच से दूर रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शहर के सभी पंडालों की जांच कर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने पंडाल समितियों को श्रद्धालुओं की भीड़ व्यवस्थित रखने और मुख्य मार्ग पर जाम से बचने के लिए बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। वाहनों की पार्किंग पंडाल से कुछ दूरी पर कराने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने को भी कहा गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस को निर्देश दिया गया कि पंडालों की ओर से भारी वाहनों का आवागमन न हो। डीआईजी ने भीड़ नियंत्रण, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन

म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें