फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईद पर सुरक्षा चौकस, मस्जिद और ईदगाह की तरफ नहीं जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छह बजे लागू डायवर्जन नमाज सप्ताह होने तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से भी की जाएगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ईद पर सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात को लेकर मंगलवार को अधिकारियों ने मंथन किया। 11 अप्रैल को ईद के दिन सुबह छह बजे से मस्जिद व ईदगाह की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। फोर्स सुबह पांच बजे ही मुस्तैद हो जाएगी। सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सुबह छह बजे लागू हुआ डायवर्जन नमाज सप्ताह होने तक प्रभावी रहेगा।
इन मार्गों पर प्रभावी रहेगा डायवर्जन
जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारूफ रास्ते पर अलविदा की नमाज प्रारंभ से समाप्ति तक विभिन्न प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे।
इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
बर्फखाना से भारी वाहनों को शहर की ओर आने से प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्हें लालडिग्गी बंधा की ओर मोड़ दिया जाएगा। वाहनों को किसी भी दशा में शहर की ओर नहीं जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। दूसरी तरफ जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेंगे।
टीपीनगर तिराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर, घंटाघर और घोष कंपनी की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हुमायूंपुर ओवर ब्रिज, तरंग चौराहा से अलीनगर चौराहा की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
शहर से फरेंदा की ओर जाने वाले वाहन मोहद्दीपुर, जेल बाइपास, खजांची चौराहा होते हुए बरगदवां के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें