फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : गोरखपुर ने मिर्जापुर को हराया, स्पोर्ट्स कॉलेज भी जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को गोरखपुर मंडल की टीम ने मिर्जापुर को 5-0 और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुरादाबाद मंडल को 10-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन का पहला मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज और मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज ने मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से पराजित किया। दूसरा मैच प्रयागराज मंडल बनाम वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज ने वाराणसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया।
तीसरा मैच कानपुर मंडल बनाम चित्रकूट मंडल के मध्य खेला गया। इसमें कानपुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 8-0 से हराया। चौथा मैच लखनऊ मंडल बनाम अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ ने अयोध्या को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

पांचवां मैच अलीगढ़ मंडल बनाम झांसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें अलीगढ़ ने झांसी को 2-1 से हराया। छठवां मैच आजमगढ़ मंडल बनाम देवीपाटन मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने देवीपाटन को 6-0 से पराजित किया। सातवां मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज बनाम सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज की टीम ने सहारनपुर को 7-1 से पराजित किया।
आठवां मैच गोरखपुर मंडल बनाम मिर्जापुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर ने मिर्जापुर को 5-0 से हराया। नौवां मैच वाराणसी मंडल बनाम बस्ती मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी ने बस्ती को एकतरफा मुकाबले में 12-0 से हराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव, शशि नवैद, नेहा सिंह, आसिफ इकबाल, विशाल, रश्मि सिंह, शबनम शाक्य, महेंद्र बोरा, चांदनी सोनकर, कशिश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें