फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: पदक के लिए खिलाड़ियों ने रेपचेज में दिखाया दमखम, रोमांचित हुए लोग

Mon, 29 May 2023 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
पदक के लिए खिलाड़ियों ने रेपचेज में दिखाया दमखम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को महिला व पुरुष वर्ग में 2000 मीटर के सिंगल, डबल व क्वाड्रपल श्रेणी के रेपचेज मुकाबले हुए। इसमें पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। रेपचेज मुकाबले के विजेता खिलाड़ी, शनिवार को हिट मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों के साथ फाइनल में पदक के लिए नाव दौड़ाएंगे। 2000 मीटर के अलग-अलग इवेंट्स के फाइनल सोमवार को होंगे। सभी मुकाबलों के बाद दोपहर में पदक वितरण समारोह होगा।

विज्ञापन


अधिकतम दूरी की रोइंग प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाओं में विजेता बने खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गए। फाइनल में जगह बनाने के लिए अन्य खिलाड़ियों को रेपचेज का मौका मिला। रेपचेज में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।

रेपचेज मुकाबलों के परिणाम :
पुरुष वर्ग सिंगल स्कल रेपेचेज 1 में यशवंत राव चव्हाण महाराष्ट्र ओपेन यूनिवर्सिटी के धनंजय निकम, रेपचेज 2 में ओस्मानिया यूनिवर्सिटी के आर व्योम राजकुमार पहला स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। डबल रेपचेज 2 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के विजय व लोकेश, रेपचेज 1 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंकित व प्रिंस फाइनल में पहुंचे। जबकि डबल स्कल रेपचेज से यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के अरुण कुमार व गौतम, रेपचेज 2 से ओस्मानिया यूनिवर्सिटी के बी राजेश व के साईगणेश अंतिम मुकाबले में आए। लाइटवेट सिंगल स्कल रेपेचेज 1 में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के जेहनथन, रेपचेज 2 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सिमरनजीत, लाइटवेट डबल स्कल रेपचेज 1 गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के तरुण व प्रभाकर, रेपचेज 2 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के राहुल व अजय ने पदक के रेस में जगह बनाई।
विज्ञापन


क्वाड्रपल स्कल रेपचेज 1 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की टीम (पारस, जे ईश्वर, एस ऋषिकेश, डी नीलेश) रेपचेज 2 में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी की टीम (तरुण, प्रभाकर, अंकित व नितेश) फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे। क्वाड्रपल रेपचेज 1 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम (श्मे, अंकित, अजय व प्रिंस) रेपचेज 2 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली की टीम (रणजोत, मनिंदर, गुरजोवनजोत व रणबीर) अंतिम मुकाबले को आगे बढ़ी। लाइट वेट कवाड्रल में केरला यूनिवर्सिटी की टीम (अक्षय, आदिनाथ, अरुण व गोकुल) फाइनल में पहुंच गई हैं।

महिला वर्ग के मुकाबलों में क्वाड्रपल स्कल रेपचेज 1 में केरला यूनिवर्सिटी की टीम (एलिन मारिया, अधिथ्या, अंसमारिया व अनुपमा) और सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की टीम (टी पूनम, एम राधिका, एम श्वेता व सी कस्तूरी) ने फाइनल में स्थान पक्का किया। डबल वर्ग रेपचेज 1 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की सी भाग्यश्री व बी कोमल, डबल रेपचेज 2 में केरला यूनिवर्सिटी की देवप्रिया व अरुंधति जीतकर फाइनल में आईं। सिंगल स्कल रेपचेज 1 में सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी की कस्तूरी, रेपचेज 2 में पीईएस यूनिवर्सिटी बैंगलोर की मंशा पदक की दौड़ में आगे बढ़ीं।

डबल स्कल रेपचेज 1 में केआईआईटी यूनिवर्सिटी की अरुनप्रीत और अविनाश, रेपचेज 2 केरला यूनिवर्सिटी की ही अंसमारिया व अनुपमा के अंतिम मुकाबले में जगह बनाई। क्वाड्रपल रेपचेज 1 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (देविका, नेहा, अंजनी व ईशा), रेपचेज 2 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की टीम (मनदीप, इंदरप्रीत, गुरलीन व रुपिंदरजीत) फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। जबकि लाइटवेट सिंगल रेपेचेज 1 में ओस्मानिया यूनिवर्सिटी की बी हेमलता, रेपेचेज 2 में सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की बी अनीता, लाइटवेट डबल स्कल रेपेचेज 1 में केरला यूनिवर्सिटी की आर्या व अनघा भी सोमवार को पदक के लिए नाव दौड़ाएंगी।

 

विज्ञापन

500 मीटर के मुकाबले कल से

रोइंग के प्रतियोगिता निदेशक और यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि मंगलवार से 500 मीटर की पुरुष व महिला वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी। इसका फाइनल 31 मई को होगा।

खेलो इंडिया के शुभंकर जीतू ने मचाया धमाल
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स शुभंकर जीतू ने रविवार को रोइंग प्रतियोगिता स्थल रामगढ़ताल पर पहुंचकर खूब धमाल मचाया। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से लेकर रामगढ़ताल की जेट्टी तक जीतू ने गर्व से गौरव वाले अंदाज में चहलकदमी की। इस दौरान देशभर से आए रोइंग के खिलाड़ियों और ताल किनारे जुटे दर्शकों ने शुभंकर जीतू का स्वागत किया, मस्ती की और तस्वीरें खिंचवाईं। शुभंकर जीतू, उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारहसिंघा का प्रतिनिधित्व करता है।

रामगढ़ताल में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की है संभावनाएं: एमवी श्रीराम
गोरखपुर। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के महासचिव एमवी श्रीराम ने कहा है कि रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स के लिए शानदार जगह है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं की काफी संभावनाएं हैं। बस जरूरत थोड़े टेक्निकल पॉइंट पर काम करने की है। इस काम में सहयोग करने को फेडरेशन हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी सुविधाओं के लिहाज यह बहुत ही अच्छा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें