फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिटायर्ड सैनिक की पिटाई करने वालों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर सात मई को हुई थी घटना, दांत में गैप, घुंघराले बाल वाले नाटे कद के आरोपी की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट स्टेशन पर सात मई को रिटायर्ड सैनिक के साथ मारपीट व बाथरूम में दो घंटे बंद करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जीआरपी पूर्व सैनिक के बताए हुलिया के अनुसार दांत में गैप और घुंघराले बाल वाले नाटे कद के आरोपी की तलाश कर रही है।

रिटायर्ड सैनिक ने अज्ञात रेलकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसलिए जीआरपी ने कैंट स्टेशन पर तैनात छह रेलकर्मियों की पहचान के लिए रिटायर्ड सैनिक को बुलाया जा रहा है, लेकिन वह बाद में आने की बात कहकर टाल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी पूरी घटना
कुशीनगर जिले के रामकोला इलाके के बगहा खुर्द निवासी रीमा कुमारी ने तहरीर देकर बताया कि पिता रामप्रीत प्रसाद सेना से रिटायर्ड हैं। सात मई को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर दिन में 1:45 बजे टिकट लेकर कप्तानगंज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान पेशाब करने के लिए स्टेशन पर मौजूद बाथरूम में चले गए। इससे नाराज रेल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया। उन्हें सात टांके लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें