फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेल कारखानों में अब सीएमटी पर्यवेक्षकों को भी मिलेगा भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से भत्ता दिलाने की कर रहे थे मांगा
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की तरफ से क्षेत्रीय रेल कार्यालयों को जारी हुआ पत्र



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल कारखाना के शॉप फ्लोर पर कार्यरत सीएमटी पर्यवेक्षकों को भी कारखाने के अन्य पर्यवेक्षकों की तरह भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इन कर्मचारियों को तत्काल इसका लाभ दिए जाने का निर्देश दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संगठन (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि सीएमटी पर्यवेक्षकों के मुद्दे को पहले भी कई बार वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा था। पिछले दिनों इस मुद्दे को एनएफआईआर के महामंत्री एम रघुवैया ने रेलवे बोर्ड को संदर्भित किया था। रेलवे बोर्ड ने अब पत्र भेजकर भुगतान करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री विनोद कुमार राय ने पीआरकेएस कार्यालय पर कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि कर्मचारियों की कोई भी समस्या हो, उसका निदान अवश्य किया जाएगा।

कर्मचारियों ने जताई खुशी
पीआरकेएस के वरिष्ठ नेता आरपी भट्ट, सतीश अवस्थी, कौशल सिंह, केएम मिश्र, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, विजय पाठक आदि ने सीएमटी पर्यवेक्षकों की मांग पूरी होने पर पीआरकेएस के महामंत्री को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी जब संतुष्ट होंगे, तभी रेलवे का सही प्रकार से संचालन हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें