फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहू-पोती ने वृद्धा को डंडे से पीटा..थाने में उत्पीड़न की शिकायत भी कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस जांच को पहुंची तो 72 साल की बुजुर्ग महिला घायल मिली, बहू-पोती पर केस





संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। साहब! बहू और पोती पिटाई करती हैं। मेरे गहने और रुपये भी हड़प लिए हैं, बचा लीजिए..। चौंकाने वाला यह मामला गोरखनाथ इलाके का है। आरोप है कि बहू ने पोती के साथ पहले डंडे से वृद्धा की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिर खुद थाने पहुंचकर उल्टे सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। घर पहुंची पुलिस सास को घायल देखकर दंग रह गई। अब पुलिस ने 72 वर्षीय सास की तहरीर पर बहू और उसकी बेटी पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के मुताबिक, राजेंद्रनगर निवासी फूलमती देवी पत्नी स्व. शिवशंकर सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मंगलवार की रात में बहू पिंकी सिंह, अपनी बेटी के साथ मिलकर मारपीट करने लगी। चोट लगने से हाथ से खून बहने लगा और वह गिर गईं। इसके बाद बेटा बचाने आया तो उसके ऊपर भी चाकू और डंडे से हमला कर दिया, फिर बहू अपने भाई के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




थोड़ी ही देर बाद वह थाने पहुंच गई और सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस घर पहुंची तो वहां मामला उल्टा नजर आया। यह भी पता चला कि बहू घर से चार लाख रुपये के गहने भी ले गई। सास का आरोप है कि इस अवस्था में वह ठीक से चल भी नहीं पाती हैं। उनके साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें