फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध कटान करने वाले वन तस्करों की तलाश

Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने फॉरेस्ट रेंजर और वन दरोगा को निलंबित करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में 11 लोगों पर केस भी दर्ज हो चुका है। सोमवार को चार की गिरफ्तारी भी हुई थी। वन विभाग अन्य वन तस्करों की तलाश कर रहा है।
अवैध कटान के खेल में क्षेत्र के कई हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं जो विभाग के कर्मियों की मदद से कटान करा रहे हैं। वन विभाग को चार दिनों में साखू और सागौन के 52 बोटे मिल चुके हैं। सोमवार को साखू और सागौन के 30 बोटे मिलने के बाद डीएफओ विकास यादव ने वन रेंजर, वन दरोगा सहित फॉरेस्ट गार्ड गोविंद यादव को निलंबित कर दिया था। साथ ही चार वन तस्करों की गिरफ्तारी करते हुए क्षेत्र की तीन आरा मशीन को भी सीज किया जा चुका है। मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में 80 से 90 साल पुराने साखू और सागौन के पेड़ लगे हैं। वन तस्कर इनको कटाने में जुटे हैं। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि सोमवार को निलंबन की कार्रवाई के बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसने अपनी जांच शुरू कर दी है। जो आरोपी गिरफ्त में नहीं हैं उनकी तलाश जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें