58 सील अस्पतालों की स्वास्थ्य विभाग फिर से जांच कराएगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अगर सील अस्पताल खुले मिलते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
बताया जा रहा है कि कुछ सील अस्पताल नाम बदलक चलाए जा रहे हैं। इसकी शिकायत भी सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को की गई है। इसे लेकर अपर निदेशक आईबी विश्वकर्मा ने भी सीएमओ को पत्र लिखकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सीमएओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सील अस्पतालों की सूची प्रशासन और सभी अधीक्षकों को सौंप दी गई है। अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सील अस्पतालों की जांच कराई जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सील अस्पताल अगर खुले मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।