फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाबू' को थूकना पड़ा भारी, एसडीएम ने पहले धुलवाई सड़क फिर लगाया जुर्माना

Mon, 18 May 2020 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • लॉकडाउन का सख्ती से कराया जा रहा है पालन
  • मास्क नहीं लगाने पर भी लगाया जा रहा जुर्माना
विज्ञापन
बाबू से सड़क धुलवाते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में इन दिनों कोरोना से बचाव को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही नियम कानून भी सख्त हो गया है। क्या आम क्या खास कानून सभी के लिए बराबर है। अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ दायित्व निवर्हन में लगे हैं। इसका नमूना नौतनवां कस्बे में देखने को मिला। यहां एसडीएम की पारदर्शी कार्रवाई की सराहना हर कोई कर रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि कस्बे के गांधी चौक पर सोमवार की दोपहर में उपजिलाधिकारी जसधीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बगैर मास्क लगाए बाइक से जा रहे रोडवेज के एक बाबू ने पान खाकर थूक दिया। इतने में एसडीएम की नजर उसपर पड़ी।

एसडीएम ने रोका तो बाइक से उतरने के बाद उसने फिर पान सड़क पर थूक दिया। इससे नाराज एसडीएम ने तत्काल रोडवेज बाबू से सड़क धुलवाई और उनपर 1600 रुपए का जुर्माना लगा दिया। इसी तरह दर्जनों बाइक चालकों के मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से मायूस रोडवेज के बाबू ने कुछ कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के लिए नियम बराबर

एसडीएम ने बताया कि रोडवेज का बाबू बगैर मास्क बाइक चला रहा था। वह पान खाया था। रोकने पर सड़क पर ही थूक दिया। इस वजह से जुर्माना लगाया गया। नियम सभी के लिए बराबर है। चाहे कोई भी हो, जो नियम के खिलाफ काम करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोनौली डिपो के एआरएम सीके भाष्कर ने कहा कि नियम सभी के लिए हैं। अगर कोई गलती करेगा तो उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें