बांसी। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम विश्वामित्र ने बुधवार को सोनखर के पास मिट्टी से लदा एक डंपर पकड़ लिया। डंपर पर नंबर भी अंकित नहीं था। एसडीएम उसे पकड़कर तहसील कार्यालय ले आए।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिट्टी से लदा डंपर दलदल में फंसा हुआ था। जांच के दौरान चालक के पास मिट्टी खनन और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, बिना नंबर के डंपर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को भी पत्र भेजा जाएगा। संवाद