फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी भवन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। विकास खंड बढ़नी के परसोहिया गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र का अपना भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कभी ग्राम प्रधान के घर तो कभी विद्यालय में बैठकर केंद्र की गतिविधियां संचालित करनी पड़ती हैं। इससे बच्चों को पोषाहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य जांच और प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। वहीं, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। परसोहिया में भवन के अभाव में इन सेवाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि हर महीने समय से पोषाहार का वितरण भी नहीं हो पाता है। टीकाकरण के लिए भी उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। इससे बच्चों और महिलाओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस संबंध में सीडीपीओ रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव में मीना मौर्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं। भवन न होने के कारण वह कभी ग्राम प्रधान के घर तो कभी विद्यालय में बैठकर टीकाकरण और पोषाहार वितरण का कार्य करती हैं। इससे ग्रामीणों को असुविधा होती है। आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए संबंधित स्तर पर लिखा-पढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें