सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वित्तविहीन विद्यालयों की तरफ शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान से जुड़ी जानकारी न देने वाले स्कूलों को डीआईओएस दफ्तर ने आखिरी अल्टीमेटम दिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक अगर विद्यालयों की तरफ से जानकारी नहीं दी गई तो उनकी मान्यता वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान शासन ने विभिन्न औद्योगिक इकाईयों और शैक्षणिक संस्थानों या प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन नहीं काटने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में शासन की ओर से सभी स्कूल संचालकों की ओर से वेतन भुगतान से जुड़ी जानकारी तलब की जा रही है। 21 अप्रैल तक सभी स्कूलों से जानकारी मांगी गई थी। जिसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था, मगर स्कूलों ने जानकारी देने में रूचि नहीं ली।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 500 विद्यालयों में से कुछ विद्यालयों ने जानकारी नहीं दी है। इन्हें आखिरी बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद इनके मान्यता प्रत्याहरण के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।