गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को रामदत्तपुर स्थित महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संयुक्त रूप से पूजन-भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दोनों संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन किया गया। कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों की प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे।