उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-सिकरीगंज मार्ग को जाम कर दिया। वे हत्या का केस दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। दोपहर में दो बजे के करीब ग्रामीणों को समझाकर हटाया गया, तब आवागमन शुरू हो सका।
खबर है कि घटना के बाद से ही स्कूल के कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने प्रबंधक प्रेम जायसवाल और एक कर्मचारी को खजनी के पास से हिरासत में ले लिया। हादसे में मृत बच्चों की पहचान सिकरीगंज इलाके के सगुआ गांव निवासी प्रतिभा पुत्री कृष्ण कुमार व मठिया बारी गांव निवासी साक्षी पुत्री सुनील के रूप में हुई है। प्रतिभा सातवीं की छात्रा थी, जबकि साक्षी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
एसपी साउथ जितेंद्र तोमर सिकरीगंज में स्कूल के पास डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि कई छात्र चोटिल हो गए। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगी हैं। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।
ये हुए हैं घायल
1- आयुष(14)पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर,सिकरीगंज।
2- अभिनव(14)पुत्र राकेश सिंह निवासी हरिहरपुर, सिकरीगंज।
3- अंश(13) पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर, सिकरीगंज।
4- रौनक(12) पुत्र गोपाल चंद, निवासी नरायनपुर, सिकरीगंज।
5- प्रज्ज्वल(13) पुत्र गोपाल चंद निवासी- नरायनपुर, सिकरीगंज।
6- मानवी शुक्ला(7) पुत्री योगेश शुक्ल निवासी सहुआ, सिकरीगंज।
7- श्रेया(8) पुत्री दीनानाथ निवासी सहुआ, सिकरीगंज।