फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : रिमझिम फुहारों से सराबोर रहेगा सावन, 17 तक बारिश के आसार

Tue, 13 Aug 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चक्रवाती परिसंचरण के चलते अभी बादल छाए रहने के साथ होगी बारिश
विज्ञापन

- मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक बादल छाए रहने व बारिश की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सावन में रिमझिम फुहारों से लोग सराबोर होते रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते 17 अगस्त तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को भी पूरे दिन काली घटा छाई रही। रिमझिम फुहारों के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7.9 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन


गोरखपुर समेत आसपास जिलों में इन दिनों मानसून सक्रिय है। मानसून अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर प्रदेश, बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते 17 अगस्त तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। सावन 19 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस बीच सावन की फुहारों से का लोग लुत्फ उठाते रहेंगे। सोमवार को भी मानसून की सक्रियता बनी रही। पूरे दिन काली घटा छाई रही, लेकिन लोगों को रिमझिम फुहारों से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, काली घटा देख लोग अच्छी बारिश का अंदाजा लगाते रहे। बादल छाए रहने से दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक 7.9 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें