फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2021: शिवालयों में उमड़ी भीड़, जलाभिषेक के साथ बम-बम भोले के नारों के गूंजा आसमान

Mon, 09 Aug 2021 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया जा गया। वहीं, कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन
सावन 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सावन के तीसरे सोमवार को भी शिव भक्तों की शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस कोरोना कॉल में सुबह से शिव भक्त प्रभु की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं। बम-बम भोले के नारों के साथ लोग जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर में महादेव झरखंडी, कूड़ाघाट, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर राजघाट, मानसरोवर शिव मंदिर अंधियारीबाग, तिवारीपुर स्थित शिवाला सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।

सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया जा गया। वहीं, कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। शहर के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने वाले की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। कोरोना काल के चलते इस बार मंदिर प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के साथ मास्क लगाने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन


श्रावण मास का सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए भी लाभकारी होता है। कहा जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से अच्छे और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें