फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालु
जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़ पड़े। यहां पूरे दिन हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे से गूंजते रहे। भक्ताें ने भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा आदि सामग्री चढ़ाकर पूरे भक्ति भाव से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने घरों में ही पूजा की।
विज्ञापन

शहर में हनुुमानगढ़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर, श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के शिव मंदिरों पर भक्त जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक मिठवल स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बाबा मटेश्वर नाथ, बेलौहा बाजार , चरथरी, भरथना,रमवापुर दूबे, समोगरा गांव सहित नगर में माघ मेला मैदान के निकट शिव मंदिर व बरहवा बाबा स्थान पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। टड़िया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के हरनी (बुजुर्ग) में प्राचीन शिव मंदिर पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें