महिला प्रधान को झंडारोहण नहीं करने देने का आरोप
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा गांव में कुछ लोगों ने प्रधान के पहुंचने से पहले ही ध्वजारोहण कर चले गए। बतरौली धुरखड़वा गांव की महिला ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुदही क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा गांव की 60 वर्षीय दलित महिला झुनखुन देवी प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इनका आरोप है कि गांव के पंचायत भवन पर झंडारोहण की तैयारी की गई थी। सुबह 8.40 बजे झंडारोहण होना था। तीन ग्राम पंचायत सदस्य तैयारी किए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही गांव के तीन व्यक्ति पहुंचे और कहने लगे कि छोटी जाति की महिला झंडारोहण नहीं करेगी। ग्राम प्रधान के मुताबिक जबरन झंडारोहण कर दिए। इसके बाद बिना राष्ट्रगान कराए ही लोगों को भगा दिया और खुद भी चले गए। इस बाबत एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि झंडारोहण में देर हो रही थी। समय से प्रधान नही पहुंच सकीं तो एक बीडीसी सदस्य ने झंडारोहण कर दिया। संवाद