फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: इस बार सावन में बन रहा है सोमवार का अद्भुत संयोग, जानिए कब होगी इसकी शुरूआत

Fri, 26 Jun 2020 03:42 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवों के देव महादेव के प्रिय सावन मास की शुरुआत छह जुलाई से हो रही है। इस बार सावन में सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार को होंगे। जो इस बार के सावन को खास बनाएगा। वहीं ज्योतिषयों की माने तो सावन में ग्रह और नक्षत्रों का जो संयोग बन रहा है उसमे झमाझम बारिश होने की संभावना है। सावन का समापन तीन अगस्त को होगा इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन


सावन माह में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार
पंडित विजय शंकर पांडेय ने बताया कि सावन मास में 10 जुलाई को मौनी पंचमी, 14 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 16 जुलाई को एकादशी, 18 जुलाई को प्रदोष, 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, 23 जुलाई को हरियाली तीज के साथ ही 25 जुलाई को नागपंचमी और तीन अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

विज्ञापन

होंगे पांच सोमवारीय व्रत

ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि इस बार सावन में पांच सोमवारीय का व्रत होगा। जिसमें तीन कृष्ण पक्ष व दो शुक्ल पक्ष में होंगे। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण माह में भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र जाप व अभिषेक आदि करने से प्राणी सभी प्रकार के बाधा व रोग से मुक्त हो जाते हैं।

शासन के गाइडलाइन के मुताबिक होंगे दर्शन
शहर के भेड़ियागढ़ शिवमंदिर के पुजारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी। लेकिन जितने भी श्रद्धालु मंदिर आएंगे उन्हें शासन से मिली गाइडलाइन के मुताबिक ही पूजन और दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें