सावन के तीसरे सोमवार को हरियाली और सोमवती अमावस्या का पवित्र पर्व है। इस वर्ष सर्वाथसिद्धि योग, पुनर्वसु नक्षत्र तदुपरांत पुष्य नक्षत्र, सावन सोमवार, सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। इससे पर्व की शुभता में विशेष अभिवृद्धि होगी। सोमवार को यदि पुष्य नक्षत्र हो तो उसे सोमपुष्य योग कहते हैं। ऐसा योग सावन महीने में 20 वर्ष के बाद बन रहा है।