कोच में सवार लखनऊ पब्लिक काॅलेज में 11वीं की छात्रा रेवती से पीएम मिले। बिटिया के सिर पर हाथ फेरकर दुलार करते हुए मोदी ने पहले उसका नाम पूछा। फिर उसकी कविता सुनीं। भारत सोने की चिड़िया कविता सुनकर बेटी का उत्साह बढ़ाया। कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीएम ने बच्चों की पेंटिंग को देखकर उनकी पेंटिंग से क्या संदेश दिया जा रहा है, इसके बारे में जानकारी ली।
मेक इन इंडिया के सपने को साकार करती और देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सैल्यूट करती पेंटिंग देखकर पीएम मंत्रमुग्ध हो गए। गोरखपुर के एनईआर हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रियांशी गुप्ता ने वंदे भारत ट्रेन पर कविता सुनाई।
इसे भा पढ़ें: इस मंदिर में रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में मिलता है उल्लेख
आप लोग थके तो नहीं, नाश्ता-पानी मिला या नहीं
स्कूल के बच्चे ट्रेन में पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार करते रहे। पीएम जब कोच में पहुंचे तो उन्होंने बच्चों से पहला सवाल यही किया कि आप लोग थके तो नहीं हैं। नाश्ता-पानी मिला या नहीं, उनकी बात सुनकर बच्चे जोश से भर गए। उन्होंने बच्चों से वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए।
पीएम ने शगुन सैनी से उनकी ड्राइंग देखकर पूछा कि इसे बनाने में कितना समय लगा। उसने बताया कि तीन से चार घंटे लगे। शगुन ने पीएम को बताया कि वह डिजाइनर बनना चाहती है। मोदी खुश हो गए। पीएम ने अभिराम प्रकाश पांडेय, अदिति शर्मा, संस्कृति, स्नेहा रंजन और शगुन सैनी सहित कई विद्यार्थियों से बातचीत की। रवि किशन की भाव भंगिमा देखकर जया पांडेय ने कहा कि वह मजाकिया लग रहे थे। सेंट जोसेफ खोराबार के छात्र ध्रुव कुमार यादव मोदी को सामने से देखकर काफी खुश नजर आए।
इसे भा पढ़ें: केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचे और बोले, माता जी- आप मुझसे मिलने आने वाली थीं देखिए मैं खुद आ गया
फेस टू फेस मिल पाई। उनसे मिलने का सपना पूरा हुआ। उनसे मिलना ही खुद में एक लक्ष्य का पूरा होना है। हालांकि उनके पास ज्यादा समय नहीं था। बताया गया था कि वह सिर्फ नौ मिनट तक ही बच्चों से मिल पाएंगे।
-भूमिका सरकार, विद्यार्थी
पीएम के चेहरे पर तेज और आत्मविश्वास देखकर ऐसा लगा कि हर किसी को ऐसे ही होना चाहिए। खासकर हम बच्चों को, पीएम से मिलने की इतनी खुशी है कि इसे बयां नहीं किया जा सकता है।
अवंतिका अवस्थी, विद्यार्थी
पीएम ने पूछा कि ट्रेन में सफर करना कैसा लग रहा है। इससे पहले आप की मुलाकात किससे हुई है। मैंने पीएम को बताया कि इस ट्रेन में सवार होकर मेरी खुशी दोगुनी हो गई है।
ऋचा गुप्ता, विद्यार्थी
पीएम ने पूछा कि आप लोग थके तो नहीं है। उन्हें बताया कि नहीं। मोदी की बात सुनकर जोश भर गया। उनसे मिलने के बाद भूख-प्यास भूल गई।
विदुषी श्रीवास्तव,विद्यार्थी
पीएम जैसे ही आए तो हमें विश्वास नहीं हुआ कि वो सामने हैं। योगी को भी देखा। उन्होंने पूछा कि हमें ट्रेन कैसे लगी है। पीएम को देखकर विश्वास नहीं हो रहा था।
श्रेयस राय, विद्यार्थी
मोदी जब सामने आए तो उनकी शक्ति उनकी तेज थी। वह जब पास आए तो ऐसा लगा कि मेरे पैरों से बल चला जाएगा। उन्हें देखने पर भी विश्वास नहीं हो रहा था।
सारांश, विद्यार्थी