फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले कोरोना के सात नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 99

Wed, 25 Nov 2020 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
Corona - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना का प्रभाव अब भी बरकरार है। लगातार जांच के चलते बुधवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सात नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में मरीजों की संख्या 4802 हो गई है।

विज्ञापन


अब तक 94 काल के गाल में समा चुके हैं, जबकि आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 4602 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 99 रह गई है। 892 लोगों की जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
 
डीएम के अनुसार 209679 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें 208787 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 203985 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के मामले मिलने के बाद जिले में 68 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें सदर तहसील में 39, हर्रैया में 23, भानुपर में तीन व रुधौली में तीन जोन शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएम के मुताबिक कोरोना को लेकर प्रशासन अब और सतर्क हो गया है। चिकित्सकों की मानें तो इस मौसम में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के आसार हैं। इसे देखते हुए शासन ने सड़क पर निकलने वालों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। बावजूद इसके कोरोना प्रोटोकाल की किसी को परवाह नहीं है।

 हालांकि शासन ने सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ कम करने के लिए नई गाइड लाइन भी जारी कर दी है। इसके अनुसार शादी समारोहों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मानक के अनुसार बंद अथवा खुले स्थल के पचास प्रतिशत लोग ही एकत्रित हो सकते हैं।

 यह संख्या अधिकतम दो सौ होगी। इसके अलावा तमाम नए नियम कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए हैं। डीएम के मुताबिक शासन के नए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें