एबीवीपी डीयू इकाई की मंत्री बनीं सौम्य वर्मा।
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की शनिवार को घोषणा हुई, जिसमें गोरखपुर शहर के इलाहीबाग निवासी सौम्या वर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई मंत्री का दायित्व मिला है।
सौम्या वर्मा की स्कूली शिक्षा स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज से हुई है, वह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग की शोध छात्रा है। उनके निर्वाचन पर अभाविप गोरखपुर विभाग की छात्रा प्रमुख सौम्या गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद