संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक में 17 नवंबर से आयोजित पूर्वोत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की पुरुष कुश्ती टीम का चयन रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया।
अस्थायी रूप से फ्रीस्टाइल में सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, रमन सिंह, आनंद यादव, आशुतोष यादव, आनंद मोहन चौरसिया, आदित्य राज तिवारी, विराट पासवान का चयन हुआ। जबकि ग्रीको रोमन में विकास चौहान, रंगराज नारायण पाण्डेय, प्रदीप यादव, अभिषेक पाण्डेय, श्यामा मल्ल, जितेन्द्र यादव, चंद्रिका यादव, शिवम यादव, अनंत कुमार एवं आदित्य यादव का चयन किया गया।
यह जानकारी देते हुए क्रीडा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने कहा कि समस्त चयनित खिलाड़ी सोमवार को अपराह्न तीन बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार की फोटो कॉपी एवं फोटो के साथ क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपस्थित रहें।