गोरखपुर। भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस आज से नियमित रूप से अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए चलाई जाएगी। 15596 अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार अयोध्या कैंट से शाम 5:50 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर जंक्शन पर रात 10:23 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 10:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। वापसी में 15595 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस जनकपुर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 4:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम होते हुए सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।