फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दौड़ में सरफराज और अंकिता ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज काॅलेज के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। पुरुष वर्ग में 200 और 400 मीटर की दौड़ में सरफराज विजेता बने।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में कृष्णा चौधरी और 5000 मीटर दौड़ में तौफील फीरदौस खान विजयी हुए। ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रताप, लंबी कूद में सरफराज, गोला प्रेक्षण में हरिओम उपाध्याय, डिस्कस थ्रो में सोमनाथ जायसवाल, जेवलिन थ्रो में शुभ तिवारी विजेता बने।
महिला वर्ग की 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अंकिता विजेता बनी। लंबी कूद में अंकिता, ऊंची कूद में अंकिता, गोला प्रेक्षण में खुशी और डिस्कस थ्रो में आसिफा सिद्दीकी विजयी हुईं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन काॅलेज के प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने मार्च पास्ट की सलामी, ध्वजारोहरण और मशाल जलाकर किया। काॅलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. सुशील कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेवियर मारिया राज, डाॅ. जिलाजीत चौधरी, प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. ईसी दास, प्रो. सीमा शेखर, लेफ्टिनेंट डॉ. अमित मसीह, डाॅ. जेके पांडेय, प्रो. आरएन सैमुअल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें