फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेनेटरी पैड्स के कारण चोक नहीं होंगे जिला अस्पताल के शौचालय, लगेगी ये मशीन

Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
sanitary napkin
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में जल्द ही सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन लगगी। समाजसेवी संस्था जेसीआई की ओर से यह मशीन स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला अस्पताल में लगाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि महापौर सीताराम जायसवाल और नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने हाल ही में जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान तथ्य सामने आया था कि अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक सेनेटरी पैड इस्तेमाल किए जाते हैं।

इन बेकार सेनेटरी पैड्स के निस्तारण के लिए इंसीनरेटर मशीन नहीं है। अस्पताल की आईपीडी के शौचालय अक्सर इन सेनेटरी पैड्स के कारण चोक हो जाते हैं। महापौर और नगर विधायक ने इन पैड्स के निस्तारण के लिए इंसीनरेटर मशीन लगाने को कहा तो एसआईसी डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने मशीन के काफी महंगा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर महापौर के साथ आए समाजसेवी संस्था जेसीआई के पदाधिकारी पीयूष जैन ने जिला महिला अस्पताल में सेनेटरी पैड्स इंसीनरेटर मशीन लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।
 
विज्ञापन

Sanitary pads - फोटो : file photo
अस्पताल में सेनेटरी पैड निस्तारण को लेकर समस्या है। जेसीआई के पदाधिकारियों ने मार्च के अंत तक सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन लगवाए जाने का प्रस्ताव रखा है।
- डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधान चिकित्साधीक्षक, जिला महिला अस्पताल

आमसभा में प्रस्ताव पास होने के बाद मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जल्द से जल्द इसे जिला महिला अस्पताल में लगवाया जाएगा।
- पीयूष जैन, जेसीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें