फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 करोड़ रुपये की लागत से चमकेंगी गोरखपुर की दो सड़कें, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर की सड़कें बनेंगी स्मार्ट स्ट्रीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की दो सड़कें स्मार्ट बनेंगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बेतियाहाता से यातायात चौराहा तथा पुलिस लाइन से कार्मल स्कूल होते हुए बस स्टेशन तक की सड़क को शासन की मंजूरी मिल गई है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इन दोनों सड़कों के स्मार्ट बनाने में करीब 52 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने अर्बन स्ट्रीट्सकेप ऑफ रोड्स एंड जंक्शन इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत शहर की प्रमुख दो सड़कों के कायाकल्प की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी एएनबी कंसल्टेंट को दी थी। प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद नगर निगम की ओर से मंगलवार को लखनऊ में नगर विकास विभाग की बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। इसमें नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह और अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा भी शामिल हुए।

मंगलवार को नगर विकास विभाग की बैठक में गोरखपुर की दो सड़कों को स्मार्ट सिटी के तहत मंजूरी मिल गई है। स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी ने इसको तकनीकी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इन सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। - अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल तक रखरखाव करेगी कंपनी: चीफ इंजीनियर

road - फोटो : file photo
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण और पांच साल के रखरखाव पर कुल 52 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सड़क के दोनों और पैदल चलने के लिए फुटपाथ होगा। किनारे नालियां बनेंगी। ताकि बारिश के दौरान पानी आसानी से नालों में चला जाए। 

बैठने के लिए जगह जगह बेंच, पीने के लिए पानी की व्यवस्था के अलावा यूरिनल और टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।

यह होगा फायदा
जाम की समस्या कम होगी। जिन जगहों पर बॉटल नेक जैसी स्थिति है, वह दूर होंगी। पैदल चलने वालों को फुटपाथ से नीचे उतरना नहीं पड़ेगा। चौराहों की स्थिति और बेहतर होगी। हरियाली बढ़ाने के लिए जगह-जगह पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें