सेंट एंड्रयूज कॉलेज में गोरखपुर नाॅकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी।अमर उजाला
- गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने गोरखपुर फुटबॉल क्लब से 4-3 से हराकर विजेता बनी।
मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डेविड सीरिल व विशिष्ट अतिथि शंभू नाथ तिवारी, मेराज अहमद, प्रो. जेवियर मारिया राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त फाइनल मैच की शुरूआत कराई। फाइनल मैच में संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज और गोरखपुर फुटबॉल क्लब निर्धारित समय तक कोई भी गोल नहीं कर सकी। अंत में टाई ब्रेकर रूल लागू किया गया।
इसमें संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज 4-3 मैच जीतकर विजेता बनी। मैच के निर्णायक संजय साहनी, रतन सिंह, अमरनाथ और आमिर खान रहे। समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर एनपी गौड़, हमजा खान, आमिर खान, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, गौतम सरकार, मोहम्मद नसीम, उत्तम छेत्री आदि मौजूद रहे।