गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा बहाल करने की मांग को लेकर पूर्व महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे से बीजेपी घबराई हुई है, जिसके चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार धमकी देने वालों को संरक्षण दे रही है और पीडीए की आवाज दबाने की साजिश कर रही है।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कीर्ति निधि पांडेय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सिंहासन सिंह यादव, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।