फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: तौलिया लेकर जाएं सलून-ब्यूटी पार्लर, शीशे में देखकर करनी होगी बात

Wed, 03 Jun 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • ग्राहकों और संचालकों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य  
  • नाई की दुकानें भी आज से खुल गईं
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन की वजह से दो महीने से कुछ अधिक समय तक बंद शहर के सभी सलून और ब्यूटी पार्लर बुधवार से खुल गई। सलून -ब्यूटी पार्लर में आने वाली ग्राहकों को तौलिया अपने साथ लाना होगा।  ग्राहकों और संचालकों को कोविड-19 के तहत कुछ नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

विज्ञापन


एक बार प्रयोग किए गए औजारों और उपकरणों को पार्लर संचालक अनिवार्य रूप से सैनिटाइज करेंगे। नाई की दुकानों पर (सलून) भी सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। हर ग्राहक के लिए अलग डिस्पोजेबल तौलिया और पेपर उपयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा सलून या ब्यूटी पार्लर में आमने-सामने कोई बातचीत नहीं होगी, शीशे में देखते हुए ही बात करनी होगी।

फोन पर समय बुक कराकर ही आएं
साइनी मेकओवर सैलून के संचालक साइनी अग्रवाल ने कहा कि पार्लर ग्राहक को फोन पर ही अपना समय बुक कराना अनिवार्य होगा। एक बार में मात्र दो ग्राहकों को पार्लर में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। तौलिया ग्राहक लाएगा। अन्य कामों में डिस्पोजेबल पेपर का प्रयोग किया जाएगा। हर ग्राहक के आने और जाने के बाद पार्लर को सेनिटाइज किया जाएगा। सभी काम मास्क पहन कर ही किए जाएंगे। ग्राहकों को भी मास्क पहनकर आने पर ही पार्लर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सलून में नहीं होगा वेटिंग एरिया

बेतियाहाता मैक सैलून के संचालक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राहकों के लिए कोई वेटिंग एरिया नहीं होगा। किसी भी तरह का ड्राई कट नहीं होगा। सैलून में आने वाले ग्राहकों को कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी रखनी होगी। बाल सुखाने की मशीनों का इस्तेमाल नहीं होगा।

बाल धोते और काटते समय बैक्टीरिया से बचने के लिए दस्ताने पहनना जरूरी रहेगा। सलून में डिस्पोजेबल तौलिए और पेपर का ही उपयोग होगा। बाल कटवाते समय ग्राहकों से आमने-सामने कोई बातचीत नहीं होगी। अगर कुछ पूछना या कहना है तो शीशे में देखकर बोलना होगा।

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान
  • सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में खराश वाले व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजर की उपलब्धता और उसका उपयोग सुनिश्चित करना होगा
  • सलून स्टाफ के लिए फेस मास्क, हैंड कवर एवं एप्रन का उपयोग अनिवार्य होगा।
  • हर हेयर कट के बाद स्टॉफ को अपने हाथों को सैनिटाइज करना होगा।
  • सभी कॉमन एरिया, फर्श, सीढ़ियों एवं हैंडरेल्स का डिस्इंफेक्शन (कीटाणुशोधन) किया जाना अनिवार्य होगा।
हेयर कटिंग के लिए अब ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेगी जेब
ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बशारतपुर के रामजानकीनगर स्थित जिला कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन जून से सलून (नाई की दुकान), ब्यूटी पार्लर में हेयर कटिंग के लिए 50 प्रतिशत ज्यादा रकम ली जाएगी।

बैठक में विनय कुमार नंद ने कहा कि प्रशासन की ओर से सलून और ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए जो शर्तें रखी गई हैं, उससे खर्च काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी है।   बैठक में नक्छेद नंद, बचऊ नंद, मोहन कुमार, अमरमणि, शिवकुमार, सूरज, कमलेश शर्मा, शिवनाथ नंद, जनार्दन शर्मा, टीएन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, आरडी नंद, देवीलाल, ऋषि कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें