फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत, चालक फरार

Wed, 30 Dec 2020 12:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बीज व कीटनाशक कंपनी के सेल्समैन रमेश चंद्र जायसवाल (47) की मौत हो गई। हादसा महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के पिपरही गांव के सामने मंगलवार की देर शाम हुआ। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। उधर कार चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र के भैरोपुर हनुमान मंदिर निवासी रमेश चंद्र जायसवाल कुशीनगर के हाटा स्थित एक बीज व कीटनाशक कंपनी में काम करते थे। बेटे अंकित ने बताया कि पिता मंगलवार की सुबह घर से बाइक से महराजगंज निकले थे। वह दुकानों पर सामान देने के बाद वापस आ रहे थे।

श्यामदेउरवा के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके चपेट में आकर वह घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना गुलरिहा पुलिस व श्यामदेउरवा पुलिस को दी गई। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने अभी श्यामदेउरवा पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें