फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां और घघसरा नगर पंचायत अति संवेदनशील, मांगी गई अतिरिक्त फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में नगर निकाय और नगर पंचायत चुनाव तो मामूली विवादों के बीच हो गए, लेकिन मतगणना अभी बाकी है।पुलिस और प्रशासन की और से सहजनवा और घघसरा नगर पंचायत को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। खबर है कि दोनों जगह से अपराधी छवि के लोग मैदान में है, इसे देखते हुए थाने से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जनपद में नगर निकाय और नगर पंचायत चुनाव 4 मई को छोटे विवादों के बीच सकुशल संपन्न कराने के बाद अब पुलिस और प्रशासन मतगड़ना को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है। आने वाले 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने वाले हैं। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन उन क्षेत्रों को चिन्हित कर रही है जिन क्षेत्रों में अप्राधिक प्रवित्ति के प्रत्याशी हैं। इन्ही क्षेत्रों में सहजनवा और घघसरा भी शामिल है। जिसकी वजह से सहजनवा और घाघसरा से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने चुनाव नोडल प्रभारी एसपी ट्रैफिक एमपी सिंह को अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के लिए पत्र भेजा है, जिससे किसी भी प्रकार की घटना न हो सके।एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया की मतगणना को लेकर पुलिस अपनी तैयारी में लग गई है। साथ ही जिन क्षेत्रों में अपराधिक प्रवृत्ति के प्रत्याशी है, उन क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के लिए चुनाव नोडल प्रभारी से मांग की गई है। ताकि, मतगणना भी सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें