राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद लेते रवि किशन शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
सांसद रवि किशन शुक्ल शनिवार को पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। सांसद रवि किशन ने उन्हें गोरखपुर में प्रदेश सरकार की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों और वनटांगिया समुदाय के विकास से अवगत कराया।
मुलाकात के बाद सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि महामहिम को मैंने मुसहर व वनटांगिया परिवारों के उत्थान के लिए आवास, राशन, पेंशन और विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, रोजगार और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अलावा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण और गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना, रामगढ़ताल झील, आयुष विश्वविद्यालय, फ्लाईओवर, रिंग रोड, अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन आदि से भी अवगत कराया।