फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ पर बिहार जाने वालों की भीड़, यात्रियों से भरकर रवाना हो रहीं निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे और रोडवेज स्टेशन से उतरकर नंदानगर पहुंच रहे बिहार के यात्री
विज्ञापन

- चंपारण, बगहा, सिवान और गोपालगंज के लिए मिल रहीं बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से नंदानगर स्थित निजी बस स्टेशन पर काफी गहमागहमी है। यहां से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए बसें यात्रियों से खचाखच भरकर रवाना हो रही हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने से उन्हें बसों में सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंपारण, बगहा, सिवान और गोपालगंज जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचने वाले बिहार के यात्री वहां से निजी साधनों के जरिये नंदानगर पहुंच रहे हैं। इसके बाद निजी बसों से अपने गांवों की यात्रा कर रहे हैं। भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही है। गोपालगंज जाने वाले शिवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनका मकान गोरखपुर में है लेकिन छठ बिहार में मनाते हैं। इसलिए बृहस्पतिवार को गोपालगंज जा रहे हैं। बस में काफी भीड़ है। वहीं, पूर्णिया निवासी अजय ने बताया कि गांव जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे हैं। भीड़ अधिक होने के बावजूद घर जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें