फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ घाटों पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से किया जाएगा कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं को करंट से बचाने के लिए खंभों और खुले तारों की सुरक्षा पर जोर
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ पूजा के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली निगम विशेष इंतजाम करेगा। घाटों पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर किया जाएगा ताकि करंट उतरने की स्थिति में श्रद्धालुओं को बचाया जा सके। सभी छठ घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

अस्थायी बिजली कनेक्शनों में उचित अर्थिंग, एमसीबी, आरसीबी और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। बिजली के तारों को इस तरह व्यवस्थित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं का उनसे संपर्क न हो। साथ ही लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की जांच कर जरूरी मरम्मत कराई जाएगी। बिजली संबंधी समस्या या आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जरूरी उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के मुख्य अभियंता वितरण लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करेंगे। घाटों पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने और बिजली संबंधी किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। छठ पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें