फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ के बाद परदेस लौटने वालों की भीड़, गोरखधाम और वैशाली में धक्का-मुक्की

Wed, 18 Nov 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और महानगरों की ट्रेनों में बढ़े यात्री, आरपीएफ ने रस्सी से कराई बैरिकेडिंग, लंबी दूरी की बसों में भी बढ़ी भीड़
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ महापर्व के बाद अब रोजगार के लिए परदेस लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों और बसों में बढ़ने लगी है। मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली समेत दूसरे महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर पहुंचते ही सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई। हालात को देखते हुए रेलवे प्रशासन को सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने पड़े।

आरपीएफ जवानों ने प्लेटफॉर्म पर रस्सी से बैरिकेडिंग कराई। ट्रेन का रेक खुलने के बाद यात्रियों को कतार में लगवाकर बोगियों में चढ़ाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। वैशाली एक्सप्रेस में भी यात्रियों को लाइन लगवाकर सवार कराया गया। त्योहार के बाद बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे की ओर से कई पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा नियमित ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

-
लंबी दूरी की बसों में बढ़े यात्री, स्थानीय रूट पर कम भीड़

रेलवे बस स्टेशन पर भी छठ के बाद घर लौटने और काम पर जाने वालों की आवाजाही बढ़ गई है। लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जाने वाली बसों में अपेक्षाकृत अधिक यात्री नजर आए। इसके विपरीत देवरिया, पडरौना और तमकुही जैसे स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम रही। कई बसें खाली सीटों के साथ रवाना हुईं। वहीं अयोध्या में होने वाले पंचकोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ गई। भीड़ के कारण परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई। इस रूट पर डबल डेकर बसें भी चलानी पड़ीं।
विज्ञापन


इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। किसी भी यात्री को असुविधा न हो इसके लिए जरूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें