फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मरीजों को टेलीमेडिसिन से मिलेगी इलाज की सुविधा, वीडियो कॉल के जरिए सलाह देंगे विशेषज्ञ

Sun, 04 Oct 2020 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाके के मरीजों का इलाज अब फोन पर शहर के डॉक्टर करेंगे। इसकी सुविधा मरीजों को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मिल सकेगी। सेंटर पर आने वाले गंभीर मरीजों को वीडियो कॉल के जरिए विशेषज्ञ सलाह देंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में बुलाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार से महिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेंटर की शुरुआत की जा रही है। जहां पर जिला और महिला अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इसे लेकर शासन की ओर से हेल्थ वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई है। जिले में 62 हेल्थ वेलनेस सेंटर भी बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर नर्सों को ट्रेनिंग देकर तैनात किया गया है।

सेंटरों पर सामान्य बीमारियों का इलाज नर्सें ही करेंगी। गंभीर होने पर टेलीमेडिसिन के जरिए सलाह लेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला अस्पताल या फिर महिला अस्पताल भेजा जाएगा। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि सेंटर पर गंभीर रोगी भी पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


गंभीर मरीज के पहुंचने पर नर्सें वीडियोकॉल करके सलाह लेंगी। सेंटर पर गायनी, पीडिया, आर्थो, मेडिसिन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वह मरीजों के मुताबिक सलाह देंगे। सोमवार को इसका उद्घाटन होगा।  बताया कि टेलीमेडिसिन सेंटर को महिला अस्पताल के एक कमरे में बनाया गया है। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें