पुलिस की जांच में सामने आया कि बिजली किन्नर से इलाके के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में मनचली ने उनके पति रविकेश गौतम को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा के माध्यम से शेरू उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया। शेरू ने आजमगढ़ और मऊ के शूटरों को तैयार किया। इसके बाद हत्या के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
19 नवंबर को बिजली किन्नर अपने पति रविकेश और अन्य साथियों के साथ भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कलानी मोड़ के पास बलेनो कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिजली किन्नर घायल हो गई थीं।